Sarafa Bazar: Illegal parking on the halfway road, traffic congestion throughout the day | सराफा बाजार: आधी सड़क पर अवैध पार्किंग, त्योहार की भीड़ बढ़ने से दिनभर ट्रैफिक जाम

Sarafa Bazar: Illegal parking on the halfway road, traffic congestion throughout the day | सराफा बाजार: आधी सड़क पर अवैध पार्किंग, त्योहार की भीड़ बढ़ने से दिनभर ट्रैफिक जाम


ग्वालियर15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आधी सड़क पर अवैध पार्किंग

सराफा बाजार, यहां आधी से ज्यादा सड़क पर गाड़ियों की अवैध पार्किंग से हालात बिगड़ रहे हैं। बाजार में भीड़ बढ़ने से सोमवार को यहां दिनभर जाम लगा रहा, लेकिन न तो ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने पहुंची और न नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अमले ने अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियां हटवाईं। जैसे-जैसे त्योहार आएंगे, हालात और बिगड़ेंगे। लेकिन अभी तक इसे लेकर न तो ट्रैफिक पुलिस ने कोई प्लान तैयार किया है और न ही नगर निगम के अफसरों ने।

इसलिए बिगड़े हालात: सराफा बाजार में अपेक्स बैंक से लेकर डीडवाना ओली तक सबसे पहले कई दुकानदार दुकान के बाहर तक अपना सामान रखते हैं। इसके बाद दुकानदारों की गाड़ियां यहां खड़ी रहती हैं। जिन दुकानदारों के घर दुकान के ऊपर ही हैं, वह सड़क पर ही अपनी गाड़ियां लगाते हैं।

इसके बाद यहां खरीदारी करने आने वाले लोग अपनी गाड़ियां लगा देते हैं। ऐसे में आधी से ज्यादा सड़क घिरी रहती है। हालात यह हैं कि महज 15 से 20 फीट सड़क ही ट्रैफिक के लिए बची है। यहां से ही वाहन निकल रहे हैं। सोमवार को यहां दिन में कई बार ट्रैफिक जाम हुआ।

तीन जिम्मेदार: अधिकार और संसाधन होने के बाद भी साधी चुप्पी

ट्रैफिक पुलिस: शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान का जिम्मा है, लेकिन सराफा बाजार में अवैध पार्किंग में गाड़ियां खड़ी रहती हैं। न कार्रवाई की जा रही है और न ट्रैफिक को लेकर प्लान बनाया गया है।

कोतवाली थाना पुलिस: यह इलाका कोतवाली थाने की हद में आता है। सराफा बाजार में पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी कुर्सी पर बैठे रहते हैं। दिनभर यहां जाम लगता रहता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

नगर निगम और स्मार्ट सिटी: नगर निगम और स्मार्ट सिटी की गाड़ियां शहरभर से ऐसी गाड़ियां उठाती हैं, जो नो पार्किंग में खड़ी होती हैं। महाराज बाड़े पर भी कार्रवाई होती है, लेकिन सराफा में कार्रवाई नहीं होती।



Source link