सुविधा: 16 करोड़ से बन रही आधुनिक अदालत, 14 मजिस्ट्रेट अलग-अलग कर सकेंगे सुनवाई

सुविधा: 16 करोड़ से बन रही आधुनिक अदालत, 14 मजिस्ट्रेट अलग-अलग कर सकेंगे सुनवाई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दमोह4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले वासियों को अब नई आधुनिक न्यायालय मिलने वाली है। 16 करोड़ रूप से बनने वाली इस न्यायालय में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। इस तरह के न्यायालय अब तक मध्यप्रदेश में केवल तीन जिलों में बने हैं। जिनमें दमोह के साथ-साथ विदिशा, नरसिंहपुर को शामिल किया गया है। निर्माण एजेंसी के ऑनर सतीश बोहरे ने बताया कि तीन ब्लाक की इस न्यायालय में वो सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, जो कोर्ट के लिए जरूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय भवन में बैंक, बैरक बार रूम, वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल और पोस्ट आफिस होगा।

जहां पर 14 कोर्ट लग सकेगीं। पार्किंग ग्राउंड फ्लोर पर होगी। इसके अलावा फस्ट, सेकंड फ्लोर लाइब्रेरी और मालखाना हाेगा। ए, बी और सी ब्लाक में न्यायालय होगीं। इसके अलावा दो लिफ़्ट लगेंगी। जिसमें एक से आम जनता का आना जाना होगा, जबकि दूसरी लिफ्ट से न्यायाधीश आ जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि फरवरी में कोर्ट बनकर तैयार हो जाएगी।

पुरातन विभाग को मिलेगी पुरानी न्यायालय
बताते हैं कि अभी जिस कोर्ट में न्यायालय लग रही है, वह न्यायालय भवन डेढ़ सौ साल पुराना है। जिसकी मजबूती की मिसाल दी जाती हैं। इमारत अपनी विशेष बनावट के लिए जानी जाती है। इस भवन का निर्माण अंग्रेजों द्वारा सन 1866 में कराया गया था। इसकी खास विशेषता यह है कि इसका निर्माण बलुआ पत्थरों से किया गया है। यही कारण है कि निर्माण के डेढ़ सौ साल बीतने के बावजूद भी यह भवन आज भी जस का तस खड़ा हुआ है। अब इस भवन की देखरेख पुरातत्व विभाग करेगा।



Source link