रामलीला के नाम पर बार बालाओं का अश्लील डांस, पुलिस ने बंद कराया कार्यक्रम, देखें Video

रामलीला के नाम पर बार बालाओं का अश्लील डांस, पुलिस ने बंद कराया कार्यक्रम, देखें Video


रामलीला के मंच पर डांस करती बार बलाएं.

मामला दमोह जिले (Damoh District) के मगरोन थाना क्षेत्र स्थित फतेहपुर गांव का है. इस गांव में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा बीती रात रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. पर रामलीला के नाम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बार बलाओं द्वारा अश्लील डांस किया जाने लगा.

धर्मेश पाण्डेय

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिले (Damoh District) में रामलीला (Ram Leela) के मंच पर बार बलाओं द्वारा अश्लील डांस करने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग कार्यक्रम के आयोजक और वहां उपस्थित लोगों के बारे में निंदा कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि धार्मिक मंच से इस तरह के कार्यक्रम नहीं करना चाहिए. वहीं, स्थानीय थाना पुलिस को जब इसके बारे में जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गई और कार्यक्रम को बंद करा दिया. हालांकि, किसी ने बार बलाओं के डांस (Bar Dance) का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. अब इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है. इस गांव में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा सोमवार की रात को रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. पर रामलीला के नाम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बार बलाओं द्वारा अश्लील डांस किया जाने लगा, वो भी भोजपुरी गाने की धुन पर. ऐसे में डांस देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ उमड़ गई. लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे. तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
पुलिस द्वारा कार्यक्रम को आनन- फानन में बंद कराया गया
इसके बाद पुलिस द्वारा कार्यक्रम को आनन- फानन में बंद कराया गया. ऐसे में कार्यक्रम में ववाल मच गया और भारी संख्या में लोग फतेहपुर चौकी पर पहुंच गए. और उल्टा वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ  कार्रवाई करने की बात करते हुए हंगामा करने लगे. पूरे बवाल के पीछे की बात जाए तो आखिरकार ऐसे कार्यक्रमों की मंजूरी किसने प्रदान की और धार्मिक कार्यक्रमों में इस तरह के अश्लील डांस का आयोजन आखिर क्यों किया गया. जब इस पूरे घटना के बारे में मगरोन थाना प्रभारी से बात की गई तो उनका कहना था कि रामलीला कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला कलेक्टर से परमिशन ली गई थी.





Source link