भोपाल16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोलार पुलिस ने एक बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बिल्डर ने अज्ञात व्यक्ति की फोटो लगाकर महिला डाॅक्टर के प्लाॅट की रजिस्ट्री करवा ली। इसके बाद लोन भी निकाल लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
अरेरा काॅलोनी निवासी नेहा दुबे, डाॅक्टर हैं। उनके पति अमित दुबे के नाम पर सर्वधर्म बी सेक्टर में प्लाॅट था। अग्रवाल नगर के बिल्डर सुनील टिबड़ेवाल से उनकी दोस्ती थी। अमित के निधन के बाद सुनील ने प्लाॅट के दस्तावेजों पर अज्ञात व्यक्ति का फोटो लगाकर अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली। उसे गिरवी रखकर बैैंक से 22 लाख का लोन निकाल लिया।
किस्त जमा नहीं होने पर 2017 में जब नेहा के पास बैंक का नोटिस पहुंचा, तो उन्होंने छानबीन शुरू की। इसी बीच बैैंक ने प्लाॅट किसी अन्य को बेंच दिया। महिला ने इसकी शिकायत कोलार पुलिस में की। जांच के बाद पुलिस ने सुनील टिबड़ेवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।