- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Indore (Madhya Pradesh) Coronavirus Lockdown Cases Update; COVID Record Patients Found In Jabalpur Ujjain
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- भोपाल में एक दिन में रिकार्ड 460 मरीज मिले, यह आंकड़ा इंदौर में 619, जबलपुर में 159 व उज्जैन में 85 पहुंचा
- देश के कुल एक्टिव केस 4,21,066 से तुलना करें तो मप्र में इसका 3.08% हैं। यहां एक्टिव केस की संख्या 12,995 पहुंच गई है।
MP में काेरोना की दूसरी लहर की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2012 नए केस मिले हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और अब उज्जैन में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। भोपाल में रिकार्ड 460 केस आए हैं। इससे पहले एक दिन में संक्रमितों का इतना बड़ा आंकड़ा सामने नहीं आया। इसी तरह इंदौर में 619, जबलपुर में 159 और उज्जैन में 85 नए केस मिले हैं।
संक्रमण की रफ्तार फिलहाल कम होती दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि जिन शहरों में पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं, ऐसे 12 शहरों में सरकार ने रविवार का लॉकडाउन कर दिया है। लेकिन शहरों की संख्या और बढ़ सकती है। CM शिवराज सिंह चौहान त्योहारों के मद्देनजर शनिवार को एक बार फिर वर्तमान हालातों की समीक्षा करेंगे।
देश में संक्रमण दर पिछले 10 दिन में 3% से ज्यादा बढ़ना चिंताजनक है। यानी कोरोना जिस तेजी से फेल रहा है, इसके ट्रेंड से लगता है कि आने वाले दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होगा। 17 मार्च को संक्रमण दर 5.3% थी, जो 26 मार्च को बढ़ कर 8.2% पहुंच गई है। देश के कुल एक्टिव केस 4,21,066 से तुलना करें तो मप्र में इसका 3.08% हैं। यहां एक्टिव केस की संख्या 12,995 पहुंच गई है। मप्र में कुल संक्रमितों की संख्या 2, 86, 407 हो गई है। जबकि 2,69, 465 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।
सबसे ज्यादा संक्रमण दर भोपाल में
अगर एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो भोपाल में इंदौर से ज्यादा केस सामने आए, लेकिन संक्रमण दर इंदौर से ज्यादा है। इतना ही नहीं, छोटे शहरों में जहां बड़े शहरों की तुलना में बहुत कम पॉजिटिव केस आ रहे है, लेकिन वहां संक्रमण की दर ज्यादा है, जो बड़े खतरे की तरफ इशारा कर रही है। एक सप्ताह में बैतूल में 15.83% और खरगोन में 12.09% दर्ज की गई।तीन दिन में 28 मौतें
मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिन में कोरोना से 28 लोगों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। मार्च के महीने में यह एक दिन में मरने वालों की सबसे ज्यादा संख्या है। 24 और 15 मार्च को 9-9 मरीजों ने इलाज के बाद दम तोड़ दिया था। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,947 पहुंच गई है।