Demand for new code number for tribal religion | आदिवासी धर्म के लिए नया कोड नंबर दिए जाने की मांग

Demand for new code number for tribal religion | आदिवासी धर्म के लिए नया कोड नंबर दिए जाने की मांग


बैतूल18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • अभा आदिवासी विकास परिषद ने राष्ट्रपति के नाम से जिला प्रशासन को साैंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने राष्ट्रपति के नाम से जिला प्रशासन को भारत की जनगणना 2021 के लिए प्रस्तावित जनगणना प्रपत्र में धर्म कॉलम में आदिवासी धर्म के लिए नया कोड नंबर 7 दिए जाने की मांग की। वहीं आदिवासियों की जनगणना के आंकड़े धर्म से भी प्रकाशित किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के जिला अध्यक्ष एमएस धुर्वे ने बताया हमारी जानकारी में आया है कि 2021 की जनगणना के लिए अधिसूचना गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2019 में कर दी गई है तथा हाउस व व्यक्तिगत प्रश्नावली तैयार की गई है। जिसमें कुल लिंग, आयु, जाति, धर्म आदि विषयों काे रेखांकित किया है। सचिव शेरसिंह उइके व बाबूराव कोकाटे ने बताया संविधान के अनुछेद 342 (1) आदिवासी समुदायों में से अनुसूचित जनजाति में जोड़ा गया। उनकी जनगणना अनुसूचित जनजाति में करके इनके आंकड़े प्रकाशित करती आ रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि आदिवासियों के सर्वांगीण विकास उनको 1 अलग से पहचान व आत्म निर्भर बनाने के लिए धर्म कोड देने के लिए लिए निर्देशित किया जाए।



Source link