नगर निगम चुनाव: 15 नेता मिलकर चुनेंगे कांंग्रेस के लिए मेयर कैंडिडेट; बाकलीवाल-यादव होंगे अध्यक्ष, उपचुनाव में हार के बाद बड़ी जिम्मेदारी

नगर निगम चुनाव: 15 नेता मिलकर चुनेंगे कांंग्रेस के लिए मेयर कैंडिडेट; बाकलीवाल-यादव होंगे अध्यक्ष, उपचुनाव में हार के बाद बड़ी जिम्मेदारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Nagar Nigam Municipal Election Update; Congress Constitutes Candidate Selection Committee

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को 15 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिति घोषित कर दी। समिति के दो अध्यक्ष शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव को बनाया गया है। इसके साथ ही समिति में 13 सदस्य रहेंगे। इनमें विधायक, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेता, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के साथ ही युवक कांग्रेस, शहर महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के अध्यक्ष को लिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा बनाई गई इस प्रत्याशी चयन समिति में पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ और डॉ. विभा पटेल को प्रभारी रहेंगे। चयन समिति में 13 सदस्य क्रमश: पंकज संघवी, प्रेमचंद गुड्डू, जीतू पटवारी, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अश्विन जोशी, सुरजीत चड्ढा, सत्यनारायण पटेल, फोजिया शेख अलीम, अमन बजाज, शशि यादव, अमित पटेल, मुकेश यादव को बनाया गया है।

निकाय चुनाव बड़ी चुनौती

प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में निराशा का दौर है। ऐसे में अब नगरीय निकाय के चुनाव कांग्रेस को प्रदेश में फिर संजीवनी की उम्मीद है। इसे लेकर नए सिरे से जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।



Source link