रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस के आंदोलन के बाद भी शहर की सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले दो बत्ती पर हो रहे गड्ढों के लिए आंदोलन किया था। बावजूद दो बत्ती पर कई जगहों पर गड्ढे हो रहे हैं। इससे वाहन चालक गिर रहे हैं। मैजिक टेम्पो यूनियन के राजकुमार जैन लाला ने बताया कि दो बत्ती पर फ्रीगंज रोड के मोड़ पर गड्ढे होने से चालक गिर रहे हैं। एक वाहन चालक गिर गया। जिसे उठाया। इसके बाद सिटी इंजीनियर को फोन लगाया। उन्होंने गड्ढा भरने व चैंबर को बंद करने की बात कही है। प्रमुख चौराहा होने के बाद भी नगर निगम का ध्यान गड्ढों को भरने की तरफ नहीं है।