रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मंडी में गुरुवार को सोयाबीन, गेहूं और चने की आखिरी नीलामी होगी। शुक्रवार को रोडवान की नीलामी यानी एक दो बोरी उपज लाने वाले किसान की नीलामी होगी। ट्राॅलियों में नीलामी नहीं होगी। फिर 24 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी और नवमी होने से मंडी बंद रहेगी। वहीं 25 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 26 अक्टूबर को व्यापारियों के आवेदन पर मंडी में छुट्टी रहेगी। इसके बाद मंडी 27 अक्टूबर से खुलेगी। किसानों को परेशानी ना हो इसके लिए मंडी प्रशासन ने इसका अनाउंसमेंट कराया है।