Jyotiraditya Scindia: BJP Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia Campaigning for Madhya Pradesh By Elections 2020 | कभी शिवराज के हाथ खून से रंगे बताते थे सिंधिया, नोटबंदी पर उठाते थे सवाल, अब कहते हैं- मोदी-शिवराज के हाथ में भविष्य सुरक्षित

Jyotiraditya Scindia: BJP Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia Campaigning for Madhya Pradesh By Elections 2020 | कभी शिवराज के हाथ खून से रंगे बताते थे सिंधिया, नोटबंदी पर उठाते थे सवाल, अब कहते हैं- मोदी-शिवराज के हाथ में भविष्य सुरक्षित


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Jyotiraditya Scindia: BJP Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia Campaigning For Madhya Pradesh By Elections 2020

भोपाल10 मिनट पहले

भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उप चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हैं। एक साल के अंदर ही सिंधिया के राजनीतिक विचार पूरी तरह से बदल गए। यह बदलाव उनके चुनावी भाषणों में भी दिख रहा है। कभी वह भाजपा पर हमलावर होने का मौका नहीं चूकते थे। मगर, आज अंदाज और हालात बदल गए हैं। फिलहाल, भाजपा में ही उन्हें गरीब और किसान का भविष्य दिख रहा है।

सिंधिया में यह बदलाव 11 मार्च 2020 के बाद तब आया, जब वह अपने 22 समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम के साथ मध्य प्रदेश में सरकार बदल गई और साथ ही सिंधिया भी बदल गए। सिंधिया को कभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के हाथ खून से रंगे नजर आते थे, लेकिन आज उन्हें मध्य प्रदेश का भविष्य उन्हीं के हाथों में सुरक्षित लगता है। सिंधिया कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी और विदेश यात्राओं पर खूब सवाल उठाते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते नहीं थकते। सिंधिया के बदले राजनीतिक विचारों पर एक वीडियो रिपोर्ट।



Source link