- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Narottam Mishra Reaction After Anuppur BJP Candidate Bisahulal Singh Video Goes Viral Ahead Of Madhya Pradesh By Election 2020
भोपाल12 मिनट पहले
इस तरह का बिसाहूलाल सिंह का वीडियो जारी हुआ है। इसमें कार्यकर्ताओं को धक्का देते हुए पिस्टल दिखाते नजर आ रहे हैं।
- नरोत्तम मिश्रा ने इसे 8 साल पुराना बताया, भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है
- इससे पहले नोट वांटते और विरोधी उम्मीदवार की पत्नी पर टिप्पणी कर विवादों में घिर चुके
मध्य प्रदेश शासन के मंत्री और अनूपपुर से भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक उनके वीडियो जारी हो रहे हैं। अब तीसरे वीडियो में वे कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी फंड के लिए पैसा लाने के लिए बंदूक दिखाते हुए धमकाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वे लोगों के हाथ पकड़कर उन्हें धक्का देते हुए बाहर निकालते हैं।
इसमें वे गाली-गलौज करते हुए अपशब्दों का उपयोग करते हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इसे 8 साल पुराना बता रहे है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसा है कि इतनी जल्दी इतने संस्कारवान कैसे हो गए? विचारधारा का असर तो है ही। अगर यह पुराना है तो भाजपा ने कार्रवाई क्यों नहीं की? इससे पहले सिंह का लोगों को नोट बांटते और अनूपपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को रखैल कहने पर विवाद खड़ा हो चुका है।
चुनाव आयोग जांच में सत्य पकड़ लेगी
कांग्रेस ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा मंत्री बिसाहूलाल सिंह के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि कर रहे हैं। वे इसे 8 साल पुराना बता रहे हैं। यह तो स्पष्ट हो गया है कि यह वीडियो सच्चा है। झूठा नहीं है। अब विरोधाभास समय को लेकर है, तो यह चुनाव आयोग की जांच में सामने आ जाएगा।
यदि मिश्रा के अनुसार यह वीडियो 8 साल पुराना भी है। कुछ भाजपा नेता तो इसे 4 वर्ष पुराना भी बता रहे हैं, तो उस समय तो प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। शिवराज मुख्यमंत्री थे, तो क्या भाजपा की सरकार में इस तरह का कृत्य माफी योग्य था? क्या भाजपा की सरकार में कोई भी व्यक्ति खुलेआम हाथ में पिस्तौल लेकर किसी को धमका सकता है?
क्या यही अपराध कोई आम नागरिक करता, तो उसको भी इसी तरह माफ किया जा सकता है? कांग्रेस मांग करती है कि जब गृह मंत्री वीडियो की सच्चाई को स्वीकार कर चुके है तो भले यह वीडियो कभी का भी हो, यह आपराधिक कृत्य है, भले यह आज सामने आया हो। इस अपराध को देखते हुए आज ही उन पर तत्काल कानूनी कार्रवाई होना चाहिए।
उम्मीदवार की पत्नी के खिलाफ टिप्पणी कर फंस चुके
बिसाहूलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पहली पत्नी का जिक्र न करते हुए रखैल का जिक्र किया था। बिसाहूलाल पहले कांग्रेस में ही थे। उन्होंने कांग्रेस में अपने करीबी रहे, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को भी धमकी दी। कहा कि 3 तारीख को जयप्रकाश की दुर्गति कर दूंगा।
नोट बांटते वीडियो वायरल
बिसाहूलाल पर पहले पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की। इसके दूसरे ही दिन उनके वायरल वीडियो में वे 100-100 के नोट बांटते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनका कहना था कि वीडियो पुराना है। उनके मंत्री बनने पर हमेशा की तरह महिलाओं और बच्चियों ने कलश रखकर उनका स्वागत किया था।