The police rescued 72 govans being taken to Nagpur by smuggling in closed containers, two accused including the driver absconding | बंद कंटेनर में तस्करी कर नागपुर ले जाए जा रहे 72 गोवंश को पुलिस ने छुड़ाया, ड्राइवर समेत दो आरोपी फरार

The police rescued 72 govans being taken to Nagpur by smuggling in closed containers, two accused including the driver absconding | बंद कंटेनर में तस्करी कर नागपुर ले जाए जा रहे 72 गोवंश को पुलिस ने छुड़ाया, ड्राइवर समेत दो आरोपी फरार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Police Rescued 72 Govans Being Taken To Nagpur By Smuggling In Closed Containers, Two Accused Including The Driver Absconding

जबलपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 72 गोवंश को आजाद कराय है- फाइल फोटो।

बरगी पुलिस ने बुधवार देर रात कंटेनर में तस्करी कर लेकर जा रहे 72 गोवंश को आजाद कराया। देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सुकरी और कालादेही के बीच कंटेनर में गोवंश की तस्कर कर नागपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई में कंटेनर ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गए। कंटेनर में तीन गोवंश मृत मिले थे।

बरगी टीआई शिवराज सिंह ने बताया कि नागपुर की तरफ कंटेनर एचआर 55 एम 7783 में गोवंश को ले जाया जा रहा था। कंटेनर को जब्त करते हुए तिलवारा गोशाला में रखा गया है। वहां वेटरनरी चिकित्सक की मौजूदगी में मृत गोवंश का पीएम हुआ। रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ायी जाएंगी।

कंटेनर के ईंधन टैंक में मिला केरोसिन
टीआई के मुताबिक कंटेनर के ईंधन टैंक को चेक किया गया, तो उसमें केरोसिन मिला। प्रकरण में गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गोवंश संरक्षण अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।



Source link