TVS की शानदार बाइक Apache की कीमत में फिर हुई बढ़ोतरी, जानिए नई कीमत और ऑफर्स
इस फेस्टिव सीजन अगर आप टीवीएस मोटर की अपाचे खरीदने के लिए सोच रहे थे तो आपकी जेब को झटका लगेगा. दरअसल TVS ने Apache RTR 200 4V की कीमत में बढ़ोतरी की है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 22, 2020, 5:26 PM IST
2,999 रुपये देकर घर ले जा सकते हैं बाइक
कंपनी ने फेस्टिव सीजन में अपाचे सीरीज की कीमतें बढ़ा दी हों, लेकिन इसके साथ ही TVS ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स भी लेकर आई है. जिसमें ईजी ईएमआई ऑप्शन और लो डाउन पेमेंट जैसी सुविधाएं हैं. कस्टमर अब टीवीएस की इस धांसू बाइक को महज 2,999 रुपये के ईएमआई ऑप्शन के साथ काफी कम डाउन पेमेंट कर अपने घर ला सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- खुशखबरी! Hyundai की इन गाड़ियों पर मिल रहा 1 लाख तक का बंपर डिस्काउंटपहले थे ये नियम
हालांकि, पहले 3 महीने में ही कुल लोन का 50 पर्सेंट रकम ईएमआई के रूप में देना होगा और फिर बाकी रकम उन्हें 2,999 रुपये के मंथली इंस्टॉलमेंट के रूप में तय समय तक देना होगा.
बाइक की ये हैं खासियत
TVS Apache RTR 200 4V की खासियत की बात करूं तो 197.75 cc की यह बाइक 8500 rpm पर 20.5 PS की मैक्सिमम पावर और 7500 rpm पर 16.8 Nm टॉर्क जेनरेट करती है. 5 स्पीड गियरबॉक्स वाली इस बाइक की माइलेज 50.70 kmpl है. इस बाइक के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक लगे हैं.
टीवीएस अपाचे आरटीआर 4वी पहले सिर्फ डुअल चैनल एबीएस सेटअप के साथ लॉन्च हुई थी, लेकिन बीते महीने कंपनी ने लोगों को इसका थोड़ा सस्ता वेरियंट दिया और टीवीएस अपाचे आरटीआर 4वी सिंगल चैनल एबीएस में भी लॉन्च गुई.