ICC may go for points sharing as world test championship match couldnt organized due to covid 19 | ICC ले सकता है विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप पर बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला

ICC may go for points sharing as world test championship match couldnt organized due to covid 19 | ICC ले सकता है विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप पर बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला


दुबई: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र को पूरा करने और जून में कार्यक्रम के अनुसार फाइनल की मेजबानी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) उन सभी डब्ल्यूटीसी द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के लिए अंक बांटने पर विचार कर रहा है जिन्हें कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित करना पड़ा.

रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने होने वाली क्रिकेट समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है.

इसमें एक विकल्प अंक बांटना है तो दूसरा अनुकूल विकल्प सिर्फ उन्हीं मैचों के अंकों पर विचार करने का हो सकता है जो मार्च 2021 के अंत तक खेले जायेंगे.

अंक तालिका में अंतिम स्थान मार्च तक के इन मैचों के आधार पर तय हो सकता है जिसके लिए टीमों द्वारा खेले गए मैचों में मिली जीत के अंकों के प्रतिशत के आधार पर गणना की जा सकती है.

अभी तक प्रत्येक श्रृंखला 120 अंक की होती है और मैचों की संख्या (दो, तीन, चार या पांच) के आधार पर अंक बांट दिए जाते हैं.

दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए विजेता टीम को प्रत्येक मैच से 60 अंक मिलते हैं जबकि ड्रा से 30 अंक. इसी तरह तीन या चार मैचों की श्रृंखला के लिए अंक बांटे जाते हैं.

वेबसाइट के अनुसार, ‘इस साल महामारी के चलते काफी टेस्ट स्थगित कर दिये गए हैं. इस मार्च 2021 के अंत में समाप्त होने वाले डब्ल्यूटीसी लीग चक्र के अंदर इनके आयोजन की बात तो छोड़ ही दीजिए, कई मामलों में तो यह भी स्पष्ट नहीं है कि कब इनका आयोजन हो सकता है’.

वेबसाइट ने लिखा कि वे जिस अंक बांटने की प्रणाली पर विचार कर रहे हैं, वो स्थगित हुई श्रृंखला के कुल अंक का एक तिहाई अंक वितरित करना है.

इसके अनुसार, ‘अंक को नियमों के अंदर ही बांटा जायेगा जिसमें चक्र में जो सभी मैच नहीं खेले जा सके (जिसमें किसी भी टीम की गलती नहीं थी), उन्हें ड्रा माना जायेगा. इस स्थिति में दोनों टीमों को एक टेस्ट (प्रत्येक श्रृंखला के लिये 120 अंक) के लिए उपलब्ध अंक के एक तिहाई अंक मिलेंगे. अंकों के प्रतिशत के लिए मौजूदा नियमों में बदलाव की जरूरत होगी’.

(इनपुट-भाषा)





Source link