India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज कल यानी रविवार से होने जा रहा है. तीन ODI मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इंजरी की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे कप्तान शुभमन गिल की वापसी हो रही है.
रोहित और विराट का जलवा देखने को मिलेगा
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए रोमांचक यह है कि मैदान पर एक बार फिर रो-को यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित और विराट का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था. रोहित ऑस्ट्रेलिया सीरीज और विराट साउथ अफ्रीका सीरीज में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे.
पिच का मिजाज
वडोदरा वनडे में भी इन दोनों खिलाड़ियों से धमाकेदार पारियों की उम्मीद रहेगी. श्रेयस अय्यर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होती है या नहीं, ये देखना भी रोचक होगा. गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी तरफ कोटंबी में बने स्टेडियम में अब तक सिर्फ फर्स्ट क्लास मैच खेले गए हैं. यहां पहली बार वनडे खेला जाना है. इस पिच पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और रन बनाना आसान होता है. ऐसे में उम्मीद है कि मैच हाई स्कोरिंग होगा.
वडोदरा का मौसम
गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी, गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनर्स को कुछ फायदा मिल सकता है. रविवार को वडोदरा का मौसम अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. टॉस एक बजे होगा. मैच 1:30 दोपहर से खेला जाएगा.
भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे खेले गए हैं. भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. टीम इंडिया ने 62 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मैचों में जीत हासिल की है. 1 मैच टाई रहा है, जबकि 7 मैचों का परिणाम नहीं आया है. पिछले 6 वनडे मैचों में भारत ने जीत हासिल की है.
भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.
न्यूजीलैंड टीम
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), जैक फाउल्केस, आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, माइकल रे.