IPL 2020: kings xi punjab vs sunrisers hyderabad probable playing 11 | IPL 2020: KXIP और SRH के इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग XI में मौका

IPL 2020: kings xi punjab vs sunrisers hyderabad probable playing 11 | IPL 2020: KXIP और SRH के इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग XI में मौका


दुबई: आईपीएल (IPL 2020) के 43वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा. जहां एक ओर लगातार तीन जीत से पटरी पर लौटने वाली किंग्स इलेवन पंजाब है तो दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद है जो पिछले मैच में मिली बड़ी जीत से उत्साहित होगी.  

इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स की स्थिति एक जैसी है. इन दोनों टीमों के 10 मैचों में आठ अंक हैं लेकिन हैदराबाद की टीम बेहतर रन गति के कारण आठ टीमों की तालिका में अपने प्रतिद्वंद्वी से एक पायदान आगे पांचवें स्थान पर है. प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिये इन दोनों टीमों को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे.

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन पिछले तीन मैचों में उसने शानदार प्रदर्शन किया है. किंग्स इलेवन ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया. केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी.

किंग्स इलेवन की बल्लेबाजी सुरक्षित हाथों में है. कप्तान राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल और निकोलस पूरण अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की फार्म चिंता का विषय है. जिम्मी नीशाम के आने से टीम की बल्लेबाजी और मोहम्मद शमी की अगुवाई वाली गेंदबाजी को भी कुछ मजबूती मिली है.

किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरण, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा,  जेम्स नीशाम, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह.

किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम: केएल राहुल (कप्तान), हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल, मनदीप सिंह, जेम्स नीशाम, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, सरफराज खान, शेल्डन कॉटरेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, निकोलस पूरण, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौथम, हार्डस विलजेन, सिमरन सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स को भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिये अपने बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे. लगातार तीन हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट से मिली जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है. डेविड वार्नर की टीम अब प्लेऑफ की उम्मीदों का जीवंत रखने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

सनराइजर्स के लिये पिछले मैच में सकारात्मक पहलू यह रहा कि वार्नर और जॉनी बेयरस्टॉ की नाकामी के बावजूद टीम मनीष पांडे और विजय शंकर के अर्धशतकों की मदद से 155 रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही.

जैसन होल्डर को शामिल करने से सनराइजर्स की गेंदबाजी मजबूत हुई है. वेस्टइंडीज के इस आलराउंडर ने रॉयल्स के खिलाफ 33 रन देकर तीन विकेट लिये. लेकिन टीम के युवा खिलाड़ियों प्रियम गर्ग, अब्दुल समद और टी नटराजन को अधिक जिम्मेदारी संभालने की जरूरत है.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI: वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, मनीष पांडे, विजय शंकर, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, जैसन होल्डर, राशिद खान,शाहबाज़ नदीम, टी नटराजन, , संदीप शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, बासिल थम्पी।

(इनपुट-भाषा)





Source link