IPL 2021: चेन्नई की टीम अपने अभियान को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को शुरू करेगी. (CSK/Twitter)
इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा है. पिछले साल वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेले थे.
मोइन इंग्लिश टीम की ओर से खेलते हुए भी कि एलकोहल को प्रमोट नहीं करते हैं. सीएसके की जर्सी पर एसएनजे 10000 का लोगो है, जो एलकोहल ब्रांड है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मोइन ने मैनेजमेंट से जर्सी पर से लोगो हटाने को कहा था, जिसे मान लिया गया है. तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई ने मोइन अली को सात करोड़ रुपए में खरीदा है. मोइन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से सीएसके में आए हैं.
मोइन अली ने चेन्नई से जुड़ने पर पिछले दिनों कहा, ‘मैंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाले खिलाड़ियों से बात की. उन्होंने मुझे बताया कि वह किस तरह से आपके खेल में सुधार करते हैं. मेरा मानना है कि महान कप्तान ऐसा करते हैं. मुझे लगता है कि यह एक कारण है कि हर खिलाड़ी धोनी की कप्तानी में खेलना चाहता है. वह खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरता है. यह रोमांचक है. हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ऐसा कप्तान है.’
यह भी पढ़ें: IPL 2021: बीसीसीआई का बड़ा ऐलान- टी20 लीग के खिलाड़ियों को लगेगा कोरोना का टीकाधोनी का अंतिम सीजन हो सकता है
सीएसके को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में गिना जाता है. टीम ने तीन बार आईपीएल खिताब जीता है. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 40 साल के होने वाले हैं. ऐसे में आईपीएल का मौजूदा सीजन उनका अंतिम सीजन हो सकता है. ऐसे में टीम इस सीजन में पूरी ताकत लगा देगी. टीम का पिछला सीजन खराब रहा था. टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी.