वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट में 8586, 251 वनडे में 8273 और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 384 रन बनाए. (Instagram)
दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपने इस वीडियो में तीन खास उसूल बताए. वह वीडियो में कहते हैं- तीन उसूल हैं मेरे, आवेदन, निवेदन और दे दना दन. वह वीडियो में जैसे ही ‘दे दना दन’ बोलने वाले होते हैं, तो हाथ में बल्ला उठाकर हवा में चलाते हैं.
करियर में 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सहवाग ने अपने इस वीडियो में तीन खास उसूल बताए. वह वीडियो में कहते हैं- तीन उसूल हैं मेरे, आवेदन, निवेदन और दे दना दन. वह वीडियो में जैसे ही ‘दे दना दन’ बोलने वाले होते हैं, तो हाथ में बल्ला उठाकर हवा में चलाते हैं.
इसे भी पढ़ें, आंद्रे रसेल ने लगाया ऐसा शॉट कि जमीन पर गिर गए दिनेश कार्तिक, Video
इस वीडियो को तीन घंटे में ही 81 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सहवाग अपने फैंस के लिए फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं. उन्होंने ऐसा ही वीडियो पिछले साल भी शेयर किया था जिसे काफी पसंद किया गया. 42 साल के इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 17 हजार से ज्यादा रन बनाए.
42 वर्षीय सहवाग ने 104 टेस्ट में कुल 8586, 251 वनडे में 8273 और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 384 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट में 23 शतक और 32 अर्धशतक भी दर्ज हैं.