दतिया पुलिस ने इनामी बदमाशों को दबोचा: जिसावली में हुई लूट की घटना के आरोपी पकड़े, पुलिस ने लूट की रकम, सोना-चांदी सहित 1 लाख 80 हजार बरामद किए

दतिया पुलिस ने इनामी बदमाशों को दबोचा: जिसावली में हुई लूट की घटना के आरोपी पकड़े, पुलिस ने लूट की रकम, सोना-चांदी सहित 1 लाख 80 हजार बरामद किए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • The Police Caught The Accused In The Robbery Incident, In Which The Police Recovered 1 Lakh 80 Thousand Including The Amount Of Loot, Gold And Silver.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दतिया4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदमाशों से डकैती में उपयोग की गई बंदूक, बाइक सहित सोने-चांदी व नकदी जब्ती के साथ पुलिस के जवान।

  • छह बदमाशों की गैंग ने हथियारों की दम पर की थी लूट व डकैती की वारदात
  • फरवरी में डकैती की वारदात करने वाले आरोपियों पर था 7-7 हजार का ईनाम
  • डकैती के समय बदमाशों द्वारा उपयोग किए गए हथियार भी जब्त

लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराध को अंजाम देने वाली बदमाशों की गैंग को दतिया पुलिस ने दबोच लिया। इन बदमाशों की गैंग ने बीते फरवरी महीने में जिसावली में हुई डकैती की घटना को भी स्वीकार कर लिया। डकैती घटना के दौरान लूट गया सोना, चांदी नकदी को पुलिस ने बदमाशाें से बरामद कर लिया। यह जानकारी SP अमन सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी ।

हथियारों की नौंक पर लूट व डकैती की वारदात

SP राठौर ने बताया की बीते 26-27 फरवरी 2021 की रात ग्राम जसावली में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर ज्ञान सिंह चौधरी, शीतल प्रसाद चौधरी, गिरजा शंकर तिवारी के साथ गंभीर रूप से मारपीट की तथा हथियारों की नोक पर 1लाख 30हजार की रकम व सोने-चांदी के जेबर लूट ले गए थे इस घटना में थाना भगुवापुरा में धारा 323, 324, 294, 456 506, 394, 395, 397 भादवि में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी। इस घटना के बाद अज्ञात आरोपियों पर 7-7 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले के आरोपियों की तलाश में बरौनी थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, सिनावल थाना प्रभारी गिरीश शर्मा, जिगना थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, भगुवापुरा थाना प्रभारी भान सिंह सिसोदिया की टीम गठित की गई थी।

पुलिस ने छह बदमाश को पकड़ा

यह लूट, डकैती करने वाले अज्ञात आरोपियों की तलाश उनके वारदात के तरीके को देखकर की जा रही थी। बीते रोज मुखबिरी सूचना आदतन बदमाश मुकेश चौहान पुत्र अंगद सिंह चौहान निवासी जसावली, सीताराम पुत्र रघु रजत निवासी बढ़ा पोरसा, महेश पुत्र लखन कुशवाह, पंकज कुशवाहा पुत्र आसाराम कुशवाहा, मुकेश पुत्र देवी रजक निवासी गण जुझारपुर थाना धीरपुरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए नकदी एवं सोने चांदी के जेवर सहित 1 लाख 80 के सामान की बरामद की गई हैद्ध उक्त घटना में प्रयुक्त एक देसी अधिया बंदूक दो देशी कट्टे 315 बोर 7 जिंदा कारतूस 3 मोटरसाइकिल 3 मोबाइल भी बरामद कर जब्त किए गए।

रिश्तेदार को डकैती में किया शामिल

आरोपी मुकेश चौहान ग्राम जसावली तथा उसके दोस्त सीताराम रजक निवासी बड़ा पोरसा ने मिलकर योजना बनाकर अपनी रिश्तेदार मुकेश रजक महेश कुशवाह पंकज कुशवाह, लटू कड़ेरे को बुलाया और योजनाबद्ध तरीके से फरियादी ज्ञान प्रसाद चौधरी के घर पर लूट डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में महेश कुशवाहा द्वारा एक देसी कट्टा 315 बोर पंकज कुशवाहा द्वारा एक देसी कट्टा 315 बोर मुकेश रजक द्वारा एक बंदूक 315 बोर का इस्तेमाल किया गया था

सनोरा में तीन घरों में चोरी करना स्वीकारा

आरोपियों ने लूट डकैती की घटना में लूटे गए आरोपी तथा सोने के आभूषण आपस में बांट लिए थे आरोपियों से पूछताछ मुकेश रजक महेश कुशवाह पंकज कुशवाह, लटू कड़ेरा द्वारा 5 मार्च 2021 की दरमियानी रात को ग्राम सनोरा में तीन घरों में चोरी करना भी स्वीकार किया।

इस सफलता पर पचास हजार का ईनाम की घोषणा

पुलिस अधीक्षक ने लूट और डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को पचास हजार इनाम की घोषणा की।उक्त बदमाशों की गिरफ्तारी से दतिया पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है बदमाशों की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी बडोनी निरीक्षक रविंद्र शर्मा थाना प्रभारी जिगना वैभव गुप्ता थाना प्रभारी सिनावल गिरीश शर्मा थाना प्रभारी भगुवापुरा भान सिंह सिसोदिया उपनिरीक्षक एसएस तोमर उपनिरीक्षक टी एस लाकड़ा, बड़ौनी आरक्षक रविंद्र यादव, बड़ौनी आरक्षक दिलीप प्रधान, आरक्षक पुष्पेंद्र, आरक्षक खुमान सिंह, आरक्षक जसवंत, आरक्षक महेंद्र शर्मा, आरक्षक योगेंद्र, आरक्षक चालक शिवराम, सिनावल आरक्षक मिथुन कुशवाह, आरक्षक विमल मिश्रा, आरक्षक देवेंद्र पालिया, आरक्षक सुदीप, आरक्षक सुनील शर्मा, आरक्षक सुदीप शर्मा ,आरक्षक चालक भदय भान, आरक्षक पंकज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं…



Source link