- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh Bhopal Girl Commits Suicide By Hanging Herself Before Hospitalizing Her Mother
भोपाल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टीलाजमालपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- पिता करीब तीन साल पहले तलाक लेने के बाद अलग रह रहे हैं
- सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं
भोपाल में 22 साल की एक लड़की ने बीमार मां को अस्पताल में भर्ती करने से एक दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मां को टीवी होने के बाद से उसके मानसिक तनाव में रहने की बात बताई जाती है। लड़की अपनी मां और भाईयों के साथ पिता के अलग होने के बाद से मामा के यहां रह रही थी।
इंद्रा नगर, टीला जमालपुरा निवासी 42 वर्षीय सुनील कैथिल प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहन का करीब 3 साल पहले तलाक हो चुका था। उसके बाद से उनकी बहन अपने दोनों बेटों और 22 साल की बेटी रेखा बेलिया के साथ उन्हीं के घर पर रह रही। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उन्होंने अपनी पत्नी से रेखा के बारे में पूछा। पत्नी ने बताया कि रेखा फर्स्ट फ्लोर पर अपने कमरे में है।
काफी देर तक उसकी कोई आवाज नहीं आने पर वे उसे देखने उसके कमरे में गए, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने परिजनों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला, तो अंदर रेखा दुपट्टे पर फंदे पर दिखाई दी। उन्होंने उसे पकड़ा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना करीब एक बजे रात पुलिस को मिली। पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया।
मामले की जांच कर रहे, विवेचना अधिकारी मान सिंह ने बताया कि मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही परिजनों ने किसी तरह की आशंका जताई है। ऐसे में अधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन परिजनों ने रेखा के मानसिक तनाव में होने की पुष्टि की है।
मां को आज अस्पताल में भर्ती करना था
सुनील ने पुलिस को बताया कि रेखा फिलहाल कुछ नहीं कर रही थी। वह मां के काम में ही मदद कर देती थी। उसकी मां की तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें टीवी हो गया है। इसलिए उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती करना था। इसको लेकर रेखा बेहद तनाव में थी। उसके बाद अब एक बड़ा और एक छोटा भाई रह गया है।
वह एक-दो दिन से गुमसुम भी रह रही थी, लेकिन उसने किसी से कुछ कहा नहीं था। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आया था कि वह इस तरह का कोई कदम भी उठा सकती है। रेखा के पिता हरि सिंह करीब 3 साल पहले ही तलाक लेकर अलग रह रहे हैं। उनसे अब ज्यादा संपर्क भी नहीं है।