Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शिवपुरीएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
- जिला अस्पताल में ईसीजी करके दूसरी बार फिर से मृत बताकर शव परिजन को दिया
दिल का दौरा पड़ने पर व्यक्ति को उसके परिजन जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर घर भेज दिया। करीब चार घंटे बाद परिजन फिर से अस्पताल ले आए और शरीर में हलचल होने की बात कही। डॉक्टर ने ईसीजी कराई और फिर से मृत घेषित कर शव परिजन को दे दिया। जानकारी के मुताबिक करनसिंह (50) पुत्र सुखलाल रजक निवासी संजय कॉलोनी शिवपुरी की रविवार को 10 बजे के बाद दिल का दौरा पड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजन ने करनसिंह के शरीर में हलचल बताकर डायल 108 पर कॉल कर दिया। दोपहर 3.15 बजे फिर से जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। डॉक्टर ने ईसीजी कराई और शरीर में कोई भी हलचल नहीं होने की बात कहकर घर भेज दिया।