कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था (फाइल फोटो)
दिल का दौरा पड़ने के बाद दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई थी.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 25, 2020, 3:50 PM IST
चेतन ने अस्पताल के डॉक्टर अतुल माथुर और कपिल देव की एक तस्वीर शेयर की. डॉक्टर माथुर ने ही दिग्गज भारतीय क्रिकेटर की एंजियोप्लास्टी की थी. चेतन शर्मा ने तस्वीर शेयर करने के साथ ही लिखा कि डॉक्टर अतुल माथुर ने कपिल पाजी की एंजियोप्लास्टी की थी. वह अब ठीक हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.

इससे पहले कपिल देव के ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता करने वालों और उनके परिवार के प्रति समर्थन जताने वालों के प्रति एक संक्षिप्त बयान में आभार व्यक्त किया गया. बयान के अनुसार, ”आप सभी का शुक्रिया. मैं आपकी शुभकामनाओं से अभिभूत हूं और उबरने की प्रक्रिया में हूं.”यह भी पढ़ें:
IPL 2020, RCB vs CSK: चेन्नई ने आरसीबी के खिलाफ दिया मोनू कुमार को मौका, जानें दोनों की प्लेइंग XI
IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ ‘पंच’ लगाने के बाद इमोशनल हुए वरुण चक्रवर्ती, याद किया अपना सफर
बता दें कि वह क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाए हैं. वह 1999 और 2000 के बीच भारत के राष्ट्रीय कोच भी रह चुके हैं. कपिल को 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. ‘हरियाणा हरिकेन’ के नाम से मशहूर कपिल भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं.