भोपाल में गाय के इलाज को लेकर बवाल: बजरंग दल कार्यकर्ता और गाय मालिक के बीच विवाद, मारपीट – Bhopal News

भोपाल में गाय के इलाज को लेकर बवाल:  बजरंग दल कार्यकर्ता और गाय मालिक के बीच विवाद, मारपीट – Bhopal News


हंगामे के बाद प्रदर्शन करते हुए बजरंग दल कार्यकर्ता।

भोपाल के कोलार इलाके में स्थित गेहूंखेड़ा में रहने वाले परिवार की गाय बीमार हो गई। जिसकी जानकारी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मिली। रविवार की शाम को कार्यकर्ता गाय को देखने पहुंचे, गाय की बिगड़ी तबीयत को देखकर कार्यकर्ताओं गाय मालिक से इलाज के लिए गाय उनके

.

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

इस बात को लेकर विवाद बड़ा और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही विहिप और बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। गाय मालिक का आरोप है कि हंगामा करने के बाद बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और पत्थर मारकर घर की एक खिड़की के कांच फोड़ दिए। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही हंगामा किया गया।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गाय मालिक और उनके परिवार पर दो कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोप लगाए हैं। साथ ही पुलिस पर भी अभद्रता के आरोप लगाते हुए थाने पर धरना दिया।

जबरन गाय का इलाज कराने की बात पर शुरू विवाद

घायल गया प्रसाद द्विेदी (65) ने बताया कि वे गेहूंखेड़ा में परिवार के साथ रहते हैं। घर में ही उनकी पालतू गाय है। जिसकी तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब है। मोहल्ले में रहने वाले विहीप कार्यकर्ता ने इस गाय को उनके हवाले करने की मांग की। उसका तर्क था कि गाय का इलाज वे कराएंगे, जब हमने इसका विरोध किया तो उसने अभद्रता की।

वहीं बजरंग दल के मोहित सोनी ने बताया कि गाय मालिक ने परिवार के साथ मिलकर कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटा था। जब अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो उन पर भी पथराव किया गया।

बुजुर्ग को हाथ और सिर में आई चोटें

बुजुर्ग गया प्रसाद द्विवेदी के सिर और हाथ में रॉड और डंडे लगने से चोट आई हैं। उनके बेटे को भी हमले में चोट लगी हैं। बुजुर्ग का कहना है कि एफआईआर दर्ज न हो इसका दबाव बनाने की नीयत से बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर हंगामा किया और धरना दिया।

एडिशन डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया

QuoteImage

दोनों पक्षों में गाय का इलाज कराने को लेकर विवाद हुआ है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। दोनों ही पक्षों को सुनने के बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है।

QuoteImage



Source link