कांग्रेस कार्यकर्ता रघुनाथ सिंह तोमर के चरणों में गिरकर खुशामद करते मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (वायरल वीडियो से इमेज ग्रैब)
एक तोमर के चरणों में गिरते दूसरे तोमर का यह वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है और चर्चा के केंद्र में है. यह वीडियो इस बात का इशारा करता है कि कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में जाने वाले नेता किस अवस्था से गुजर रहे हैं
- News18Hindi
- Last Updated:
October 24, 2020, 9:51 PM IST
दरअसल शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर समर्थन हासिल करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता रघुनाथ सिंह तोमर के घर गए थे, यहां वो उनके चरणों में गिरकर समर्थन के लिए गिड़गिड़ाते दिखे. मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने इसका वीडियो साझा करते हुए तंज कसा कि कांग्रेस के कुछ नेता बिक सकते हैं मगर कार्यकर्ता नहीं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘देखिए कैसे एक बिकाऊ मंत्री ने कांग्रेस के टिकाऊ कार्यकर्ता के आगे घुटने टेक दिए, कांग्रेस के चंद नेता बिकाऊ हो सकते हैं मगर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता टिकाऊ है.’
देखिये कैसे एक बिकाऊ मंत्री ने कांग्रेस के टिकाऊ कार्यकर्ता के आगे घुटने टेक दिए, कांग्रेस के चंद नेता बिकाऊ हो सकते है मगर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता टिकाऊ है ।@INCIndia @INCMP @IYC @RahulGandhi @OfficeOfKNath @digvijaya_28 @JVSinghINC @VTankha @ANI @PTI_News @IANSKhabar pic.twitter.com/jYIXgP9Ult
— Arun Yadav 🇮🇳 (@MPArunYadav) October 24, 2020
समर्थन हासिल करने के लिए एक तोमर के चरणों में गिरे दूसरे तोमरएक तोमर के चरणों में गिरते दूसरे तोमर का यह वीडियो वायरल हो रहा है और चर्चा के केंद्र में है. यह वीडियो इस बात का इशारा करता है कि कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में जाने वाले नेता किस अवस्था से गुजर रहे हैं.वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा, यही फर्क है बिकाऊ और टिकाऊ में. कांग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं और नेताओं का पूरा ख्याल रखना चाहिए. अभी तो घुटने टेके हैं. तीन नवंबर तक साष्टांग करेंगे. चुनाव हारने के बाद आंख दिखाएंगे.’
यही फ़र्क़ है बिकाऊ और टिकाऊ में!! कॉंग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं व नेताओं का पूरा ख़्याल रखना चाहिए।
अभी तो घुटने टेके हैं ३ नवंबर तक साष्टांग करेंगे। चुनाव हारने के बाद ऑंख दिखाएँगे। https://t.co/3oJYoxyswj— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 24, 2020
इमरती देवी समेत 22 कांग्रेस के MLA इस्तीफा देकर BJP में हुए थे शामिल
बता दें कि इसी साल मार्च में इमरती देवी समेत कांग्रेस के 22 विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. इससे कांग्रेस की तत्कालीन कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी जिसके बाद राज्यपाल ने सदन में बहुमत परीक्षण करवाने के निर्देश दिया था. मगर इससे पहले ही कमलनाथ ने सीएम हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं. जबकि वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी.