रतलाम4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अपने और परिवार के लिए स्वस्थ्य रखना जरूरी है। कोरोना से बचाव के लिए योग सभी को नियमित रूप से करना चाहिए। मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। दुर्भावना और दुर्गुण मानसिक रोग हैं, इससे बचना चाहिए। यह बात योग अनुसंधान केंद्र व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र डोंगरे नगर के संस्थापक योगगुरु डॉ. ओसी जैन ने कही। वे योग साधकों व सेवानिवृत्त पेंशनर समाज द्वारा किए गए सम्मान समारोह में बोल रहे थे। योग केंद्र अध्यक्ष हंसमुख भाई शाह, पेंशनर समाज के संस्थापक सूबेदार सिंह, अध्यक्ष आर एस केशरी, प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. पुखराज वोरा, योग साधक छोटू भाई उपाध्याय, महेश शर्मा, हिम्मत अग्रवाल, बद्रीलाल राठौड़, मुकेश जोशी सहित अन्य योग साधक मौजूद थे।