होली के त्योहार में मातम: अलग-अलग घटना में दो पुलिस आरक्षक समेत विंध्य में चार की मौत

होली के त्योहार में मातम: अलग-अलग घटना में दो पुलिस आरक्षक समेत विंध्य में चार की मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धारकुंडी ​थाना अंतर्गत झखौरा के समीप पियरा गांव में शव मिलने के बाद जांच करते थाना प्रभारी

  • रीवा में हार्ट अटैक से एक आरक्षक का निधन और सिंगरौली में सड़क हादसे के बाद आरक्षक ने तोडा दम
  • सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र में मिला युवक का शव तो अमरपाटन क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद में एक की मौत

रंगों का त्योहार होली के बीच विंध्य क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में चार की मौत हो गई। इन मौतों में दो पुलिस आरक्षक भी शामिल है। बताया गया कि रीवा में हार्ट अटैक से एक आरक्षक का निधन हो गया, वहीं सिंगरौली जिले में हुए सड़क हादसे के बाद आरक्षक ने सोमवार को दम तोड़ दिया है। एक फरार इनामी का शव मिला है तो एक अन्य मामले में विवाद के बाद घायल की मौत हुई है।

सतना: हत्या और लूट के मामले में फरार इनामी का मिला शव
धारकुंडी ​थाना अंतर्गत कारीगोही-धारकुंडी मार्ग के झखौरा के समीप पियरा गांव में एक शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। आनन फानन में डायल 100 और थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त राम कलेश मिश्रा निवासी सेलौरा के रूप में की। पुलिस का दावा है कि मरने वाला राम कलेश हत्या और लूट के मामले में 5 हजार रुपए का फरार इनामी आरोपी था।

सतना: दो पक्ष के विवाद में एक की मौत
अमरपाटन थाना अंतर्गत दो पक्ष के विवाद में एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक रामकृपाल कोरी मौहारी कटरा का निवासी है। उसको गंभीर स्थिति में विवाद के बाद अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया था। जहां पर उसने दम तोड दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।

रीवा: सतना के आरक्षक का रीवा में निधन
सतना जिले के बरौंधा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश द्विवेदी उर्फ महाकाल गुरु का हार्ट अटैक से बीती रात निधन हो गया है। बताया गया कि दो दिन पहले हार्ट अटैक आने पर आरक्षक को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उनकी रविवार की रात्रि लगभग 9 बजे मृत्यु हो गई।

सिंगरौली: सिंगरौली के आरक्षक का बनारस में निधन
सिंगरौली जिले के परसोना चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतेंद्र अग्निहोत्री का निधन हो गया है। बताया गया कि बीते दो​ दिन पहले वे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनको आनन फानन में इलाज के लिए बनारस में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उनका निधन हो गया, पुलिस अधिकारियों ने आरक्षक के निधन पर शोक जताया है।

खबरें और भी हैं…



Source link