खरगोन कॉलेज में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण: एक साल पहले लाई गई प्रतिमा पर प्रोफेसर-छात्रों ने चढ़ाए फूल – Khargone News

खरगोन कॉलेज में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण:  एक साल पहले लाई गई प्रतिमा पर प्रोफेसर-छात्रों ने चढ़ाए फूल – Khargone News


खरगोन के पीएम ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र संगठन प्रतिनिधियों ने भाग लिया और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

.

कॉलेज जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष दीपक कानूनगो मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में प्रतिमा स्थापित होने से विद्यार्थी बाबा साहब के कार्यों से प्रेरित होकर समाज को दिशा देने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर जीएस चौहान ने की।

बाबा साहब की यह प्रतिमा राजस्थान के विशेष ब्लैक मार्बल से तैयार की गई है। यह प्रतिमा लगभग एक साल से कॉलेज में रखी हुई थी और अब इसका अनावरण किया गया है।

कॉलेज प्रशासन और जन भागीदारी समिति ने इससे पहले चंद्रशेखर आजाद छात्रावास में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा भी स्थापित की थी। अनावरण के बाद छात्रों और प्रोफेसरों ने प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए, तस्वीरें लीं और बाबा साहब व भारत माता के जयकारे लगाए।



Source link