केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कमलनाथ पर निशाना साधा है. फाइल फोटो.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा (Assembly) की 28 सीटों पर उपचुनाव (By-Election) को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है.
मंडला पहुंचे केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इमरती देवी को आइटम पर दिए बयान को लेकर कहा है कि ‘ये अकेली इमरती देवी का अपमान नहीं है. ये पूरे देश की महिलाओ का अपमान है. देशभर में 50 प्रतिशत महिलाएं हैं. ये उन सबका अपमान है, जिसे प्रदेश में 3 नवंबर को को मतदान करके जनता सबक सिखाएगी’. बता दें कि एमपी की 28 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी. इसके बाद 10 नवंबर को बिहार इलेक्शन के साथ ही परिणाम घोषित किए जाएंगे.
बिहार में नीतीश कुमार के जीत के दावे
बिहार चुनाव को लेकर केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत अच्छे राजनेता हैं. जनता हमेशा उनके साथ है. हर सर्वे में नीतीश सबसे ऊपर हैं. सरकार बनाने में उन्हे कोई भी कठनाई नहीं होगी. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चिराग पासवान ने स्वतंत्र लड़ने का फैसला लिया है. चिराग के कारण भले ही सीटो में कमी आ सकती है, पर बहुमत हमे ही मिल जाएगा.