जोफ्रा आर्चर ने लाइव मैच में जसप्रीत बुमराह के एक्शन की नकल
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने ना केवल अपनी गेंदबाजी से फैन्स को प्रभावित किया, बल्कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की नकल उतार कर भी उनका मनोरंजन किया.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 26, 2020, 4:08 PM IST
इस मैच में दोनों ओर के बल्लेबाजों का दबदबा रहा. हालांकि, राजस्थान के पेसर जोफ्रा आर्चर पावर प्ले में नई गेंद से एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलवाई. आर्चर ने मुंबई के ओपनर क्विंटन डीकॉक को 6 रन पर पहले ही ओवर में आउट कर दिया. वह लगातार ईशान किशन को भी भी परेशान करते रहे.
11वें ओवर में ईशान किशन पवेलियन लौट गए. इस तेज गेंदबाज ने ना केवल अपनी गेंदबाजी से फैन्स को प्रभावित किया, बल्कि जसप्रीत बुमराह की नकल उतार कर भी उनका मनोरंजन किया. सोशल मीडिया आर्चर का बुमराह की नकल उतारते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
— faceplatter49 (@faceplatter49) October 25, 2020
राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैचों में 5वीं जीत दर्ज की. वहीं मुंबई को 11 मैचों में चौथी हार मिली. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की प्ले आफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका दिया. महेंद्र सिंह धोनी की टीम आईपीएल 2020 की ऐसी पहली टीम बन गई, जो प्ले आफ से बाहर हुई है.
IPL 2020: ‘कर्नाटक टू पंजाब एक्सप्रेस’ तिकड़ी ने की अच्छे-अच्छों की छुट्टी, क्या टिक पाएगी KKR?
राजस्थान रॉयल्स 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई. राजस्थान को अपना अगला मैच शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब से और आखिरी मैच कोलकाका नाइट राइडर्स से रविवार को खेलना है.