IPL 2020: जानें क्‍या होगी KXIP और KKR की Predicted Playing 11!

IPL 2020: जानें क्‍या होगी KXIP और KKR की Predicted Playing 11!


पंजाब और कोलकाता दोनों दूसरी बार आमने सामने हो रही है (फाइल फोटो )

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने 11 मैचों में से पांच मैचों में जीत हासिल की है और वह कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Kinght Riders) से केवल एक ही स्थान नीचे है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 26, 2020, 4:03 PM IST

नई दिल्‍ली. आईपीएल (IPL 2020) के 46वें मुकाबले में किंग्‍स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Kinght Riders)  की टीमें आमने सामने होगी. जहां केकेआर को पंजाब पर मिली जीत उसे प्‍लेऑफ के नजदीक पहुंचा देगी, वहीं पंजाब ने पिछले सप्‍ताह शानदार प्रदर्शन किया. दोनों टीमों में जीत को लेकर विश्‍वास है. पिछले सप्‍ताह पंजाब ने अपने सभी मैच जीतकर प्‍लेऑफ की उम्‍मीदों को जिंदा रखा है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने 11 में से छह मैचों में जीत हासिल की है और वह 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने भी 11 मैचों में से पांच मैचों में जीत हासिल की है और वह कोलकाता नाइट राइडर्स से केवल एक ही स्थान नीचे है. इस आईपीएल में यह दूसरा मौका होगा जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. पिछली बार दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था. इस मुकाबले में अपने कप्तान दिनेश कार्तिक के अर्धशतक और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी के कारण केकेआर ने दो रन से जीत हासिल की थी. पंजाब की ओर से उस मैच में गेल नहीं खेले थे जो अब टीम का नियमित हिस्सा बन चुके हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे सुपरओवर में पहुंचे मैच में उन्होंने दिखा दिया था कि वह टीम के लिए क्यों अहम हैं.

जोफ्रा आर्चर का कैच देख हैरान हुए सचिन तेंदुलकर, बोले- ऐसा लगा अपने घर का बल्ब बदल रहा है, देखें- VIDEO

IPL 2020: प्लेऑफ की राह हुई रोमांचक, जगह पक्की करने उतरेंगे किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआरयह भी पढ़ें:

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्‍लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, ऑयन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्‍युसन, कमलेश नागरकोठी, प्रसिद्ध कृष्‍णा, वरुण चक्रवर्ती

किंग्‍स इलेवन पंजाब की ये हो सकती है संभावित प्‍लेइंग इलेवन: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोल्‍स पूरन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन/जेम्‍स नीशाम, रवि बिश्‍नोई, मुरुगन अश्विन, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह





Source link