बीसीसीआई ने रविवार शाम इसकी पुष्टि कर दी है. वहीं बीसीसीआई ने सभी स्टेट बॉडी से एक सदस्य को आईपीएल फाइनल के आमंत्रित किया है. राज्य संघ के सभी प्रतिनिधि, जो आईपीएल फाइनल के लिए यूएई की यात्रा करेंगे, उन्हें कम से कम तीन कोविड टेस्ट से गुजरना होगा. दो टेस्ट भारत में होंगे, जबकि आखिरी दुबई में होगा. रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही वो खिताबी मुकाबले का लुत्फ उठा पाएंगे.
5 नवंबर: क्वालिफायर 1 टीम 1 बनाम टीम 2, दुबई6 नवंबर: एलिमिनेटर टीम 3 बनाम टीम 4, अबु धाबी
8 नवंबर: क्वालिफायर 2 एलिमिनेटर की विजेता टीम बनाम क्वालिफायर 1 हारने वाली टीम, अबु धाबी
10 नवंबर: फाइनल क्वालिफायर 1 की विजेता बनाम क्वालिफायर 2 विजेता, दुबई
यह भी पढ़ें:
IPL 2020: हार्दिक पंड्या ने 9 गेंद पर बनाए 8 रन, फिर अगली 12 गेंदों पर जड़े 7 छक्के और 2 चौके
IPL 2020: आर्चर के अद्भुत कैच को देखकर खिलाड़ी ने रखा मुंह पर हाथ, देखें Video
सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे खेले जाएंगे. इसके अलावा बीसीसीआई ने महिला टी20 चैलेंज लीग का भी शेड्यूल जारी कर दिया है.
महिला टी-20 चैलेंज का शेड्यूल:
4 नवंबर: सुपरनोवाज बनाम वेलोसिटी, शारजाह ,शाम 7:30 बजे
5 नवंबर: वैलोसिटी बनाम ट्रेलब्लेजर्स, शारजाह, दोपहर 3:30 बजे
7 नवंबर: ट्रेलब्लेजर्स बनाम सुपरनोवाज, शारजाह, शाम 7:30 बजे
9 नवंबर: फाइनल, शारजाह, शाम 7:30 बजे
इस लीग के 4 मैच 4, 5, 7 और 9 नवंबर को खेले जाएंगे. इसमें तीन टीम सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी टीम हिस्सा लेगी. तीनों टीमों की कप्तानी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली राज करेंगी. इस लीग में भारत के अलावा इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के क्रिकेटर्स हिस्सा लेंगी.