IPL 2020: ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ के सपोर्ट में हार्दिक पंड्या ने टेके घुटने

IPL 2020: ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ के सपोर्ट में हार्दिक पंड्या ने टेके घुटने


हार्दिक पंड्या ने अपनी इस तस्वीर को टि्वटर पर शेयर किया

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के मौजूदा सीजन में रविवार को ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट के लिए अपना सपोर्ट दिखाते हुए घुटने टेके.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 26, 2020, 12:11 PM IST

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में रविवार को ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट के लिए अपना सपोर्ट दिखाते हुए घुटने टेके. दुनिया भर के हजारों खेल सितारे इस मूवमेंट के सपोर्ट में घुटने टेक रहे हैं. अमेरिका के मिनियापोलिस में एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड के मारे जाने पर नस्लवाद के विरोध का यह प्रतीक बना था.

हालांकि, किसी भी टीम या क्रिकेटर ने अब तक आईपीएल 2020 में ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान के समर्थन में घुटने नहीं टेके थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद हार्दिक ने घुटने टेक दिए और मुंबई इंडियंस के डगआउट की ओर इशारा किया. हार्दिक ने इस जेस्चर पर टीम के स्टैंडअप कप्तान कायरान पोलार्ड ने अपनी बाजू उठा कर रिस्पॉन्स दिया.

IPL 2020: हार्दिक पंड्या ने तोड़ा सिक्सर किंग युवराज सिंह का रिकॉर्ड, कोहली को भी छोड़ा पीछे

हार्दिक पंड्या ने अपनी इस तस्वीर को टि्वटर पर शेयर किया और लिखा- #BlackLivesMatter

हार्दिक पंड्या के 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन की मदद से मुंबई ने पांच विकेट पर 195 रन बनाए, लेकिन स्टोक्स (नाबाद 107) और सैमसन (नाबाद 54) ने तीसरे विकेट के लिए 152 रन की अटूट साझेदारी करके राजस्थान को आठ विकेट से जीत दिलाई. इस हार के बावजूद मुंबई इंडियंस 14 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है और हार्दिक पंड्या ने कहा कि टीम शीर्ष दो में स्थान हासिल करने पर ध्यान दे रही है.





Source link