रोहित शर्मा (फोटो-MI)
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल हो गए थे, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी कायरन पोलार्ड ने की थी
- News18Hindi
- Last Updated:
October 25, 2020, 7:06 PM IST
मुंबई इंडियंस 10 में से सात जीत के साथ शीर्ष पर कायम है. राजस्थान रॉयल्स की टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी होगा. पिछले मैच में कायरन पोलार्ड ने रोहित शर्मा की कमी महसूस नहीं होने दी थी. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10 विकेट की जीत से मुंबई ने फॉर्म में वापसी की, जबकि इससे पिछले मैच में वह किंग्स इलेवन पंजाब से सुपर ओवर में हार गई थी. पोालार्ड ने कहा कि पिच शानदार है, यहां पर पहले बल्लेबाजी अच्छी होगी. दो जगहों पर ड्यू में अहम रोल निभाया था. यहां पर इतना फर्क नहीं पड़ेगा.
यह भी पढ़ें :
IPL 2020: 3 पारी में 5 रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ पर धोनी ने जताया भरोसा, अर्धशतक ठोक जिताया मैचIPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ डुप्लेसी ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखिए Video
मुंबई इंडियस की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी