हरदा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- सुरक्षा के मामले में बेटियों काे आत्म निर्भर बनाने की पहल
- बालिकाओं की सुरक्षा अब हर माता-पिता की चिंता का विषय
महिला संबंधी अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में बालिकाओं काे सुरक्षा के मामले में आत्म निर्भर बनाने के लिए जिले की कराते खिलाड़ी छात्राओं ने नई पहल शुरू की है। इन दिनाें इन खिलाडिय़ों द्वारा मंत्री कमल पटेल के घर बारंगा में जिपं अध्यक्ष काेमल पटेल की देखरेख में कराते की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
बालिकाओं काे प्रशिक्षण दे रही तिनका सामाजिक संस्था से जुड़ी पायल उमरिया ने बताया कि गांव में ऐसी जगह की कमी थी, जहां गांव की बालिकाओं काे एकत्रित कर एक साथ प्रशिक्षण दिया जा सके। मंत्री पटेल ने न केवल जगह दी बल्कि इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया।
जिपं अध्यक्ष काेमल पटेल ने प्रशिक्षण की शुरुआत में बालिकाओं से कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा अब हर माता-पिता की चिंता का विषय बनती जा रही है। बेटियों का भविष्य भी संवारना है। इसके लिए यह जरुरी है कि हम बेटियों काे अपनी सुरक्षा के लिए आत्म निर्भर बनाएं। उन्हाेंने बालिकाओं काे खेल सामग्री दिलाने का विश्वास दिलाया।
गुड टच बेड टच के बीच का अंतर समझाया
कराते की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मना मंडलेकर ने कहा कि लड़कियाें काे अपनी लड़ाई खुद ही लड़ना हाेगा। इसके लिए उन्हें आत्म विश्वास बढ़ाना हाेगा। प्रशिक्षण के दाैरान पायल व मना मंडलेकर द्वारा गुड टच बेड टच के बारे में अंतर समझाया जा रहा है। साथ ही काेराेना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साेशल मीडिया के उपयाेग के दाैरान बरती जाने वाली सावधानियां भी बताई जा रही है।