रोजगार मेले में आई 5 कंपनियां, आवेदन करने वाले युवाओं के लिए साक्षात्कार – Barwani News

रोजगार मेले में आई 5 कंपनियां, आवेदन करने वाले युवाओं के लिए साक्षात्कार – Barwani News



वीर बलिदानी टंट्या मामा शासकीय कॉलेज बलवाड़ी में मंगलवार को युवा संगम रोजगार मेला आयोजित किया गया। प्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजना में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार, अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं

.

रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय निर्माण में उनकी भागीदारी सार्थक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मेले में निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं ने विभिन्न पदों पर युवाओं के साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला रोजगार पंजीयन अधिकारी टीएस डुडवे ने बताया रोजगार मेला एक ऐसा कार्यक्रम है जहां नौकरी ढूंढने वाले और नौकरी देने वाली कंपनियां एक ही जगह पर आते हैं। जिससे युवाओं को जल्दी और आसानी से रोजगार मिल सके। मेले में कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर नागेंद्र वर्मा, प्रो. नीलम डावर, कंप्यूटर ऑपरेटर नवनीत पाटिल, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link