Seeing the tableau, the returning women abducted, gang raped, two arrested | झांकी देखकर लौट रही महिला को अगवा कर युवकों ने किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार

Seeing the tableau, the returning women abducted, gang raped, two arrested | झांकी देखकर लौट रही महिला को अगवा कर युवकों ने किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार


भोपाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • टीटी नगर इलाके की घटना, पांच हजार के लेनदेन का विवाद भी
  • सच्चाई जानने डीएनए टेस्ट करवा सकती है पुलिस

टीटी नगर इलाके में झांकी देखकर लौट रही महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी उसके परिचित हैं। विरोध करने पर उन्होंने महिला के साथ मारपीट कर गाल पर दांत से काट लिया। टीटी नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दोनों पक्षों के बीच पांच हजार रुपए के लेनदेन के विवाद का भी पता चला है।

पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने पर भी विचार कर रही है। एएसपी रजत सकलेचा के मुताबिक टीटी नगर क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला गृहिणी है। शनिवार रात वह झांकी देखने के लिए निकली थी। रात दस बजे घर लौटते वक्त बाइक सवार राहुल ढोके और अमित गजभिए ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसे बाइक पर बिठाकर अगवा कर लिया और अंबेडकर नगर स्थित अमित के घर ले गए। यहां आरोपियों ने गैंगरेप किया। अमित निजी काम करता है, जबकि राहुल पुताई का काम करता है।

महिला ने पुलिस के साथ जाकर दिखाया घर
महिला ने पुलिस को वह घर दिखाया, जहां गैंगरेप हुआ। सूत्रों का कहना है कि आरोपी लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खाना बांटने का काम करते थे। तभी उनका महिला से परिचय हुआ था। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से महिला को पांच हजार रुपए लेने हैं। वहीं, आरोपियों का दावा है कि उधार ली गई रकम महिला अब लौटा नहीं रही है।



Source link