291 idols arrived at 7 places, immersion in Kund | 7 स्थानों पर 291 मूर्तियां आईं, कुंड में किया विसर्जन

291 idols arrived at 7 places, immersion in Kund | 7 स्थानों पर 291 मूर्तियां आईं, कुंड में किया विसर्जन


जावरा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ ही सोमवार को नगरपालिका द्वारा मूर्तियां रखने के लिए चिह्नित 7 स्थानों पर दिनभर में 291 दुर्गा मूर्तियां आईं। जिनका मलेनी नदी के समीप कुंड में विधि-विधान के साथ विसर्जन किया। इस बार विसर्जन जुलूस निकाले जाने की मनाही के कारण भक्तों ने ढोल-ढमाकों के साथ मातारानी की सवारी नहीं निकाली। सोमवार को दिनभर मलेनी नदी, सुजापुर तालाब सहित अन्य नदियों के तट पर मूर्ति विसर्जन के लिए भक्तों की आवाजाही दिनभर लगी रही।

लोगों की सुविधाओं के लिए नगरपालिका ने मूर्तियां इकट्‌ठी कीं लेकिन इस बार हर साल के मुकाबले मूर्तियां कम आईं। इन्हें नगरपालिका कर्मचारी सावधानीपूर्वक विसर्जन कुंड तक ले जाए। सीएसपी दीपक राणावत, सीएमओ डॉ. केशवसिंह सगर, तहसीलदार बीएल बामनिया, थाना प्रभारी वीडी जोशी, नपा स्वच्छता निरीक्षक उत्तमकुमार नर्रे की मौजूदगी में पूजा की गई। फिर एक-एक कर विसर्जित किया।



Source link