Devotees visit Bhajans in Melkheda, Bhandara in Kankali Mata temple | मेलखेड़ा में भजनों पर झूमे भक्त, कंकाली माता मंदिर में भंडारा हुआ

Devotees visit Bhajans in Melkheda, Bhandara in Kankali Mata temple | मेलखेड़ा में भजनों पर झूमे भक्त, कंकाली माता मंदिर में भंडारा हुआ


शामगढ़19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की रात प्रसिद्ध एवं दिव्य चमत्कारिक स्थल मां कंकाली माता मंदिर पर खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया गया। विशाल भजन संध्या में मेलखेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग श्याम बाबा के भजनों की भक्ति में लीन हुए। श्याम भक्त मंडली नीमच के गायक कलाकारों ने श्याम भजनों से मेलखेड़ा की कंकाली माता मंदिर परिसर को भक्ति से सरोबार कर दिया।

प्रसिद्ध भजन गायक भेरू मस्ताना, अशरफ भाई एवं प्रबल जैन, अमित भट्ट, राजेश जैन के भजनों को सुनकर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। भेरू मस्ताना के भजन घुमा दे मारा बालाजी’’ ओर प्रबल जैन के ‘’भजन खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गया’’ को सुनकर भक्त झूम उठे। रात्रि 2 बजे श्री श्याम भजन संध्या चलती रही। आरती के बाद भजन संध्या का समापन हुआ।

सोमवार को कंकाली माता मंदिर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें मेलखेड़ा एवं आसपास क्षेत्र के कई भक्तों ने प्रसादी का लाभ लिया। कोरोना के चलते मूर्ति विसर्जन में डीजे और बैंड की जगह सिर्फ ढोल का ही उपयोग किया जा रहा है। माताजी की प्रतिमाओं को समिति द्वारा कोई ट्रैक्टर ट्रॉली पर तो कोई मोटरसाइकिल पर तो कोई थैले पर दे जा रहा है।



Source link