ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में टीम की कमान संभालेंगे, वहीं केएल राहुल को टी20 औश्र वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है. चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को बाहर कर दिया है, दरअसल रोहित शर्मा आईपीएल में चोटिल हो गए हैं और उनकी चोट को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. वहीं चोटिल इशांत शर्मा को भी मौका नहीं दिया गया है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए खिलाड़ी पूरी सीरीज के दौरान बायो सिक्योर बबल में रहेंगे. वनडे सीरीज सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी, जो चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद होगी. इस दौरे के लिए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और बॉलिंग कोच भरत अरुण आज यूएई पहुंचेंगे. इसके साथ ही टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी भी यूएई आएंगे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जुड़ने से पहले बायो बबल में अपना क्वारंटीन पूरा करेंगे.
टी20 स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती.
वनडे स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उप कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर.
यह भी पढ़ें:
IPL 2020: मोहम्मद शमी ने KKR पर किया हमला, प्रिटी की टीम Kings XI बोली- ‘त्वाडा जवाब नहीं’
IPL 2020: एमएस धोनी को लेकर इमोशनल हुए युजवेंद्र चहल, कही दिल की बात
टेस्ट स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज.