Mother’s immersion on Deb river in day, Ravana combustion in night | दिन में डेब नदी पर किया माता का विसर्जन, रात में किया रावण दहन

Mother’s immersion on Deb river in day, Ravana combustion in night | दिन में डेब नदी पर किया माता का विसर्जन, रात में किया रावण दहन


धनोरा44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गांव में भी लोगों ने दो दिन तक नवमीं मनाई। गांव के कुछ लोगों ने रविवार को दिन में माता का विसर्जन कर शाम को रावण दहन कर दशहरा मनाया। वहीं कुछ ने सोमवार को माता का विसर्जन कर दशहरा मनाया। सोमवार को नाले पार क्रांति चौक पर युवा क्रांति पैनल द्वारा विराजित माता का विसर्जन किया गया। समिति सदस्य कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए माता की प्रतिमा को ट्रैक्टर पर रखकर 3 किमी दूर धनोरी स्थित डेब नदी पर बने तालाब पर ले गए।

इस दौरान क्रांति पेनल के समिति सदस्य ही मौजूद रहे। रात में रावण के पुतले का दहन किया। वहीं धनोरा से 5 किमी दूर ग्राम रलावती में माता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने प्रसाद लिया। भंडारे में धनोरा के लोग भी शामिल हुए।



Source link