On Dussehra, devotees of the Ramraja government offered a pan | दशहरे पर रामराजा सरकार काे श्रद्धालुओं ने पान का बीड़ा अर्पित किया

On Dussehra, devotees of the Ramraja government offered a pan | दशहरे पर रामराजा सरकार काे श्रद्धालुओं ने पान का बीड़ा अर्पित किया


ओरछा5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुंदेेलखंड की अयोध्या के नाम से विख्यात ओरछा में दशहरे पर श्रद्धालुओं ने श्री रामराजा सरकार काे पान का बीड़ा अर्पित किया। इसके बाद एक दूसरे को पान खिलाकर गले मिले। श्रीरामराजा सरकार का दरबार दशहरा पर दोपहर 12 बजे खुला।

रात आठ बजे मंदिर में दर्शन करने वाले हर श्रद्धालु को पान और इत्र की काड़ी का प्रसाद दिया गया। उधर, श्रीरामराजा मंदिर के दरबार खुलने के समय में शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन सुबह से परिवर्तन किया जाएगा। मंदिर पर आकर्षक रोशनी की गई।



Source link