जेठानी को बदनाम करने फेसबुक फ्रेंड से कराए एसएमएस: छिंदवाड़ा में देवरानी के कहने पर परिवार के लोगों को आपत्तिजनक संदेश भेजे – Chhindwara News

जेठानी को बदनाम करने फेसबुक फ्रेंड से कराए एसएमएस:  छिंदवाड़ा में देवरानी के कहने पर परिवार के लोगों को आपत्तिजनक संदेश भेजे – Chhindwara News



छिंदवाड़ा: शहर के छापाखाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी जेठानी की छवि धूमिल करने के लिए ऐसा खेल रचा कि पूरा परिवार चौंक गया। कोतवाली पुलिस ने जब मामले की तह तक पहुंची तो खुलासा हुआ कि देवरानी ने अपने फेसबुक फ्रेंड की मदद से जेठानी को बदनाम करने की सा

.

दरअसल, कुछ दिनों पहले छापाखाना क्षेत्र की एक महिला अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे और उसके परिवार को लगातार अशोभनीय व आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। शिकायत पर पुलिस ने साइबर ट्रेसिंग शुरू की और आरोपी को नीमच से हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान लोकेश जैन पिता भूपेंद्र जैन, निवासी नीमच के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में लोकेश ने बताया कि वह महिला का परिचित नहीं था, बल्कि उसकी फेसबुक फ्रेंड जो खुद शिकायतकर्ता की देवरानी निकली उससे यह सब करने के लिए कह रही थी। उसने बताया कि देवरानी ने अपनी जेठानी की पूरी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर और पारिवारिक विवरण लोकेश को दिए थे ताकि वह उसके नाम से मैसेज भेजकर उसकी छवि परिवार में खराब कर सके।

संपत्ति और प्रतिष्ठा बनी वजहपुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि देवरानी अपनी जेठानी की परिवार में अच्छी छवि और संपत्ति को लेकर जलन रखती थी। इसी ईर्ष्या के चलते उसने 2021 से जुड़े अपने फेसबुक मित्र लोकेश को झूठी जानकारी देकर यह षड्यंत्र रचा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कीकोतवाली पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 78 (1)(2), 79 और 351 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी लोकेश जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है, वहीं साजिश रचने वाली देवरानी से भी पूछताछ की जा रही है।



Source link