इस गाड़ी पर मिल रही इतनी छूट
आपको बता दें महिंद्रा की इस कार पर कंपनी 2.20 लाख रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इसके अलावा 80 हजार से ज्यादा के बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं. इसमें एक्सेचेंज ऑफऱ, कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे ऑफर्स शामिल है.
यह भी पढ़ें: आम आदमी के लिए बड़ी खबर! बदल गया आपकी रसोई गैस सिलेंडर बुकिंग का फोन नंबर, फटाफट ऐसे करें चेकइतनी है कीमत
कीमत की बात करें तो महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी Alturas G4 BS6 की कीमत 28.69 लाख से शुरू होती है और 31.69 लाख रुपये तक जाती है.
ऐसे हैं Alturas G4 BS6 के फीचर्स
महिंद्र की इस SUV में कंपनी ने समान 2.2 लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया है जो BS6 मानकों के अनुरूप है. ये इंजन 180PS की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन भी समान 7-स्पीड AT गियरबॉक्स से लैस है. इसके बाकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस पर एक सनरूफ, 8-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ एंड्रॉएड ऑटो और ऐपल कार प्ले दिया गया है.
इसमें स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें ABS के साथ EBD, डुअल फ्रंट एयरबैग्स और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर मौजूद है. इस SUV एंट्री-लेवल 2WD वेरिएंट की बात करें तो इसमें फीचर्स के तौर पर Nappa लेदर अपहोलस्ट्री, एक पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, रियर व्यू कैमरा, 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर: सिंगल चार्ज में कर सकेंगे 100 किमी से ज्यादा का सफर तय, जानिए कीमत के बारे में…
इस गाड़ी पर भी मिल रही छूट
बता दें इस गाड़ी के अलावा कंपनी KUV NXT 100 पर भी आप अक्टूबर महीने में 62,000 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके डिजाइन और सिटिंग कंफीग्यूरेशन के मामले में यह कार बाकी कारों से काफी अलग है. इस कार पर मौजूदा समय में 62,000 रुपये की बचत कर सकते हैं.