bjp leader Mangal Yadav threatens congress candidate says pick up and bring khandwa panso | भाजपा नेता की कांग्रेस प्रत्याशी को खुली चुनौती, बोले – कार्यकर्ताओं का अगर खून क्या पसीना भी बहा तो घर से उठा लाऊंगा

bjp leader Mangal Yadav threatens congress candidate says pick up and bring khandwa panso | भाजपा नेता की कांग्रेस प्रत्याशी को खुली चुनौती, बोले – कार्यकर्ताओं का अगर खून क्या पसीना भी बहा तो घर से उठा लाऊंगा


खंडवा39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगल यादव ने खुलेआम मंच से मांधाता के कांग्रेस प्रत्याशी को धमकी दी।

मध्य प्रदेश में उपचुनाव अब भाषाओं की सीमाओं को लांघकर धमकी की ओर बढ़ चुका है। इसका एक उदाहरण खंडवा के मांधाता विधानसभा उपचुनाव के दौरान किल्लोद में एक सभा के दौरान सामने आया। भाजपा के पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव के पुत्र मंगल यादव ने खुलेआम मंच से मांधाता के कांग्रेस प्रत्याशी और उनके पिता को उठाकर ले जाने की धमकी दे डाली।

किल्लौद की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मंच पर पहुंचने से ठीक 5 मिनट पहले खंडवा के पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव के बेटे भाजपा नेता मंगल यादव ने भाषण दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक राजनारायण सिंह को खुली चुनौती दी।

यादव ने कहा राजनारायण सिंह भाजपा के कार्यकर्ताओं को डरा रहे हैं। बिच्छू बोलकर एक-एक को देखने की धमकी दे रहे हैं। मैं अपने कार्यकर्ताओं के लिए पुरनी की हवेली (राजनारायण सिंह के घर की ओर इशारा) की ईंट से ईंट बजा दूंगा। कार्यकर्ताओं का अगर खून क्या पसीना भी बहा तो मैं राजनारायण को घर से उठा लाऊंगा। किसी भी कार्यकर्ताओं को इनसे डरने की जरूरत नहीं है।



Source link