IPL 2020: समंदर किनारे छुट्टियां मनाना चाहती हैं दीपिका पल्लीकल
कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) बेहद ही खराब फॉर्म में चल रहे हैं, आईपीएल 2020 में उनका बल्ला खामोश रहा है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 28, 2020, 4:17 PM IST
दीपिका पल्लीकल बीच हॉलिडे पर जाना चाहती हैं
दीपिका पल्लीकल ने वीडियो में कहा कि वो और पति दिनेश कार्तिक बीच हॉलिडे इंजॉय करना चाहते हैं. इस पर फैंस ने कमेंट किया कि उन्हें और दिनेश कार्तिक को इसकी जरूरत भी है. दरअसल कार्तिक का बल्ला आईपीएल में खामोश है इसीलिए फैंस उनके वीडियो पर ऐसे कमेंट कर रहे हैं.
Sleep. Beach. Repeat. Everything @DineshKarthik and I love on holidays! And so, we’re excited to play the @clubmahindra #FamilyPremierLeague as team #BeachIndians! What’s your kind of holiday? Share your holiday photo & win a free family holiday! Visit https://t.co/j6JDgshb79 pic.twitter.com/sPUuzDrdIf
— Dipika Pallikal (@DipikaPallikal) October 27, 2020
RCB vs MI Dream 11 Team-Prediction: इन 11 खिलाड़ियों को आप अपनी टीम में दे सकते हैं मौका?
दिनेश कार्तिक का आईपीएल में प्रदर्शन
दिनेश कार्तिक का आईपीएल 2020 में प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. इस बल्लेबाज ने 12 मैचों में महज 13.45 के औसत से 148 रन बनाए हैं. इस दौरान कार्तिक 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं. 13 मैचों में कार्तिक सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके हैं. उनकी खराब फॉर्म कोलकाता को खूब अखर रही है और मुमकिन है कि अगले कुछ मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर भी किया जाए.