विद्या बालन vs डिनर प्रस्ताव: वन मंत्री शाह बोले – डिनर का निमंत्रण उन्होंने दिया था, क्यों कैंसिल हुआ ये अरेंज करने वाले बताएंगे, मेरा कोई लेना-देना नहीं

विद्या बालन vs डिनर प्रस्ताव: वन मंत्री शाह बोले – डिनर का निमंत्रण उन्होंने दिया था, क्यों कैंसिल हुआ ये अरेंज करने वाले बताएंगे, मेरा कोई लेना-देना नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Vidya Balan Film Sherni Shooting In MP Balaghat; Forest Minister Vijay Shah React After Actress Rejects Dinner Invitation

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंत्री विजय शाह ने कहा कि वैसे भी यह बात करीब एक महीने पुरानी हो चुकी है।

“मैं पूछना चाहता हूं शूटिंग कब कैंसिल हुई, जिन्होंने अनुमति ली थी उनके निमंत्रण पर मैं गया था, उनका आग्रह था कि लंच या डिनर लेकर जाएं। मैंने कहा था कि अभी तो संभव नहीं है। मैंने कहा था एक महीने बाद जब मैं महाराष्ट्र जाऊंगा तो आपसे मिलते हुए जाऊंगा। हम मिले शूटिंग देखी, डिनर उनका किसी कारण से कैंसिल हुआ। इसका कारण तो जिन्होंने निमंत्रण दिया वे ही बता पाएंगे। मेरा तो कोई लेना देना नहीं है, यह खबर तो महीनेभर पुरानी है, लेकिन यह जरूर बता दूं कि फिल्म नहीं रुकी है। यह बात शूटिंग विवाद के सामने आने के बाद मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने कही।

यह है मामला
विद्या बालन की फिल्म शेरनी की शूटिंग बालाघाट में चल रही थी। इसके लिए 20 अक्टूबर से 21 नवंबर तक की मंजूरी ली गई थी। इसी बीच शाह ने विद्या से मिलने की इच्छा बताई। 8 नवंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक का समय तय हुआ। इसके बाद शाम चार बजे वन मंत्री को महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व जाना था। वहीं, उन्हें रात रुकना था, लेकिन वे भरवेली खदान के रेस्ट हाउस में रुक गए।

शाम 5 बजे वे विद्या से मिलने पहुंचे और मुलाकात के बाद डिनर की इच्छा जताई। चूंकि विद्या बालन महाराष्ट्र के गोंदिया में रुकी हुई थीं, लिहाजा उन्होंने डिनर के लिए मना कर दिया। इसका असर यह हुआ कि दूसरे दिन जब फिल्म से जुड़े लोग रोज की तरह वहां पहुंचे तो साउथ DFO जीके बरकड़े ने प्रोडक्शन यूनिट की गाड़ियां रोक दीं। अचानक वन विभाग के इस रुख की जानकारी बड़े अफसरों तक पहुंची तो तुरंत DFO को निर्देश दिया गया। तब शूटिंग शुरू हो सकी।

एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म शेरनी की शूटिंग मध्यप्रदेश के बालाघाट में चल रही थी।

एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म शेरनी की शूटिंग मध्यप्रदेश के बालाघाट में चल रही थी।

प्रिंसिपल सेक्रेटरी के फोन के बाद शुरू हो पाई शूटिंग
इस बारे में चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (CCF) नरेंद्र कुमार सनोडिया ने बताया कि मुलाकात के समय वे खुद मंत्रीजी के साथ थे। CCF ने कहा कि उन्हें डिनर की पेशकश के बारे में जानकारी नहीं है। दूसरे दिन DFO ने कुछ गाड़ियां जरूर रोकी थीं। इस पर PS ने फोन करके DFO को कहा कि प्रदेश में फिल्म की शूटिंग कम ही होती है। ऐसे काम रोकोगे तो प्रदेश की बदनामी होगी। इसके बाद शूटिंग शुरू हो गई।

DFO ने कहा- PS को स्थिति साफ कर दी थी
DFO जीके बरकड़े ने कहा कि गाड़ियों की परमिशन कैंसिल करने जैसी कोई बात नहीं है। मंत्री की मुलाकात 7 या 8 नवंबर को हुई थी। अगले दिन साहब (PS फॉरेस्ट) का फोन आया तो हमने बताया कि ऐसी स्थिति नहीं है।



Source link