अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ यूएई में ही हैं
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की जिंदगी में जनवरी में नन्हा मेहमान आने वाला है और दोनों इन दिनों यूएई में हैं
- News18Hindi
- Last Updated:
October 28, 2020, 11:46 AM IST
एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां मैदान से कोहली स्टैंड में खड़ी अनुष्का से खाने के बारे में पूछते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल के 44वें मुकाबले का है, जहां मैदान पर से ही कोहली ने इशारों में अनुष्का शर्मा ने पूछा कि क्या उन्होंने खाना खा लिया है.
इस मुकाबले में हालांकि आरसीबी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए थे, जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया. यह भी पढ़ें:
पैगंबर मोहम्मद कार्टून मामले में कूदे शोएब अख्तर, ‘बायकॉट फ्रेंच प्रॉडक्ट’ की अपील की
आरसीबी के लिए जहां कोहली ने 43 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी खेली थी. वहीं चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ ने 51 रन पर नाबाद 65 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी थी.