एक बार फिर टॉस हारे शुभमन, देखें क्या है दूसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग XI

एक बार फिर टॉस हारे शुभमन, देखें क्या है दूसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग XI


एडिलेड: तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. एडिलेड में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी। शुभमन गिल इस सीरीज में लगातार दूसरी बार टॉस हारे हैं। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के कप्तान ने प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. ऐसे में वह खुद रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आएंगे. ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसने अपने अंतिम-11 में तीन बदलाव किए हैं.

मैच से पहले ये रिपोर्ट आ रही थी कि शायद रोहित को ड्रॉप किया जाएगा और यशस्वी को मौका मिलेगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर भरोसा बरकरार रखा है. रोहित शर्मा ने चैपियंस ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी की है. हालांकि, कमबैक मैच में रोहित का बल्ला नहीं चल पाया और वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन उम्मीद है कि रोहित एडिलेड में रन बनाएंगे.

कुलदीप यादव को करना पड़ेगा अभी इंतजार

रोहित शर्मा के अलावा प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को लेकर भी खूब चर्चा थी कि शायद उन्हें खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन उनका इंतजार बढ़ गया है. कुलदीप यादव को सीरीज के पहले मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला था. यही कारण कप्तान शुभमन गिल एडिलेड में बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेंगे. वहीं अगर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता तो शायद तेज गेंदबाज हर्षित राणा को बाहर बैठना पड़ सकता था.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI-

ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड.

भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.



Source link