Shahvar Ali, actor of Salman’s film, reached Bhopal | भोपाल पहुंचे सलमान की फिल्म के एक्टर शाहवर अली, बोले- कोरोना काल में लाइफ बड़ी डिफिकल्ट थी

Shahvar Ali, actor of Salman’s film, reached Bhopal | भोपाल पहुंचे सलमान की फिल्म के एक्टर शाहवर अली, बोले- कोरोना काल में लाइफ बड़ी डिफिकल्ट थी


भोपाल35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म एक्टर शाहवर अली बुधवार को भोपाल आए थे, यहां उन्होंने एक फैशन लाइफ स्टाइल एक्जीबिशन की ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत की।

  • शाहवर ने कहा-कोरोना के बाद मैंने ‘राधे’ और तीन फिल्में कंप्लीट की, लोगों से मास्क पहनने की अपील की

कोरोना काल के बाद एक बार फिर से जिंदगी पटरी पर लौट रही है। एक बार फिर से शहर में कार्यक्रम और एग्जीबिशन का सिलिसला शुरु हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को मोटेल शिराज में दो दिवसीय ‘अलमीराह’ फैशन-लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन शुरु हुई। इसकी ओपनिंग मॉडल-एक्टर शाहवर अली और मिसेज सेंट्रल इंडिया अर्चना प्रसाद ने की। ओपनिंग के बाद फिल्म एक्टर शाहवर अली और मिसेज सेंट्रल इंडिया अर्चना प्रसाद ने डीबी डिजिटल से बातचीत में बताया कैसे लंबे वक्त के बाद वे फिर से शूटिंग और इवेंट्स में बिजी हो गए।

शाहवर अली ने कहा-कभी नहीं सोचा था कि इस तरह इतने लंबे वक्त घर पर बिताने पड़ेंगे। वो समय बड़ा अजीब सा था। लाइफ बड़ी डिफिकल्ट हो गई थी। स्पेशली फिल्म इंडस्ट्री पर गहरा असर पड़ा। अब फिर से शूटिंग-इवेंट्स में जाने लोगों से मिलने-जुलने का सिलसिला शुरु हो गया है। मैं बहुत लकी रहा कि उसके बाद मैंने हितेन तेजवानी के साथ ‘शतरंज’ फिल्म की। उसके बाद कि अमेजन के लिए हॉरर वेब सीरीज की। फिर नागार्जुन सर के साथ साउथ की मूवी की। सलमान खान के साथ ‘राधे’ फिल्म कंप्लीट की। जो संभवत: अगले साल रिलीज होगी।

मिसेज सेंट्रल इंडिया अर्चना प्रसाद ने कहा कि मैंने मिसेज सेंट्रल इंडिया ब्यूटी पिजेंट की विनर बनी। मुझे इसके बाद इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया को रिप्रेजेंट करने जाना था। लेेकिन कोविड के कारण सब कुछ रूक गया। इवेंट पोस्टपोंड हो गया। अब नेक्स्ट ईयर मुझे जाना है। लॉकडाउन खुलने के बाद फिर से फिटनेस और ग्रुमिंग शुरु हो गई है। इवेंट्स भी स्टार्ट हो गए हैं।

मैं सभी से यह कहना चाहूंगी कि ‘कोविड बहुत खतरनाक सा वर्ड लगता है। मेरे ख्याल से ये इतना भी खतरनाक नहीं है। अगर आप प्रिकॉशंस लेते हैं, सेफ्टी के साथ चलते हैं और पॉजीटिव रहते हैं। हमने उनको डर के कारण बड़ा बना दिया है। सेफ्टी के नाम पर जीरो और डर के नाम पर 100 परसेंट। हमें अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। अभी वैक्सीन आई नहीं है। हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। मास्क जरूर पहनना चाहिए और सैनेटाइजर का यूज करना चाहिए।आखिर जान है तो जहान है।’

एग्जीबिशन में लाइफ स्टाइल से लेकर डेकोरेटिव आइटम्स की रेंज मौजूद है। डिजाइनर सूट्स, लहंगे, लैंप, लाइट्स, कैंडल, कस्टमाइज गिफ्ट आकर्षण का केंद्र हैं। नूर ग्रुप की आफशीन माज और शहाना असद ने इसे आर्गेनाइज किया है। आफशीन और शहाना ने बताया कि करवाचौथ और दीवाली की शॉपिंग के लिए एग्जीबिशन आर्गेनाइज की है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके ग्रुप्स अपने आर्ट वर्क और डिजाइनर ड्रेसेस काे डिस्प्ले कर रहे हैं।



Source link