SP instructed officers to visit potential accident area | संभावित दुर्घटना क्षेत्र का एसपी ने किया भ्रमण अफसरों को दिए निर्देश

SP instructed officers to visit potential accident area | संभावित दुर्घटना क्षेत्र का एसपी ने किया भ्रमण अफसरों को दिए निर्देश

रतलाम20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महू-नीमच फोरलेन पर संभावित दुर्घटना के तीन स्थलों का निरीक्षण एसपी गौरव तिवारी ने किया। एसपी ने सालाखेड़ी तिराहा, आरटीओ ऑफिस के सामने, इटावा माताजी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। दुर्घटना होने के संभावित कारण जैसे प्रकाश की कमी, छोटी सड़क का मुख्य सड़क से जुड़ने पर ब्रेकर या कोई यातायात संकेत न होना, झाड़ियां बड़ी होने से ब्लाइंड स्पॉट आदि को चिह्नित किया। एसपी तिवारी ने यहां मौजूद एसडीओपी मानसिंह चौहान, यातायात टीआई रामुंडा कटारा को निर्देश दिए।

Source link